उत्तराखंड में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, जाने किस जिले में कितने मरीज

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले में,एक बार फिर से वृद्धि देखने को मिल रही है।उत्तराखंड में कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर से बढ़ता जा रहा है , जो कि सरकार के लिए चिंता का विषय है। जिस तरह से मामले बढ़े हैं, शारीरिक दूरी का नियम टूट रहा है और लोग बिना मास्क घूम रहे हैं, कोरोना की दूसरी लहर की आशंका और ज्यादा प्रबल हो गई है।
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज उत्तराखंड में 632 नए मामले सामने आए है, जिसके बाद उत्तराखंड में कुल मरीजों की संख्या 79141 हो गई है। वहीं आज उत्तराखंड में 12लोग की कोरोना से मौत भी हुई, जिसके बाद उत्तराखंड में कुल मरने वालो की संख्या 1307 हो गई है। उत्तराखंड में आज 457 लोग ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए। इसके बावजूद अभी भी उत्तराखंड में कुल 5399 एक्टिव केस बचे हुए है। कुल मिलाकर उत्तराखंड की रिकवरी दर 90.60 फीसदी हो गई है।
आज किस जिले में कितने मरीज मिले
1.अल्मोड़ा-22
2.बागेश्वर -14
3.चमोली -17
4.चंपावत -11
5.देहरादून -279
6.हरिद्वार -54
7.नैनीताल -92
8.पौड़ी -15
9.पिथौरागढ़ -44
10.रुद्रप्रयाग -9
11.टिहरी – 30
12.उधमसिंह नगर -27
13. उत्तरकाशी -18
किस जिले में कुल कितने मरीज
जिले का नाम | कुल मरीजों की संख्या | कुल ठीक होने वालों की संख्या | कुल एक्टिव केस | कुल मरने वालो की संख्या |
अल्मोड़ा | 2574 | 2235 | 271 | 18 |
बागेश्वर | 1264 | 1088 | 165 | 11 |
चमोली | 2916 | 2486 | 376 | 13 |
चम्पावत | 1467 | 1237 | 166 | 7 |
देहरादून | 23135 | 20231 | 1850 | 728 |
हरिद्वार | 12506 | 11757 | 523 | 137 |
नैनीताल | 9071 | 8353 | 488 | 182 |
पौड़ी गढ़वाल | 4435 | 3957 | 404 | 50 |
पिथौरागढ़ | 2484 | 2121 | 339 | 24 |
रुद्रप्रयाग | 1920 | 1834 | 71 | 9 |
टिहरी गढ़वाल | 3730 | 3359 | 280 | 13 |
उध्मसिंह नगर | 10507 | 10013 | 284 | 103 |
उत्तरकाशी | 3132 | 2870 | 182 | 12 |
टोटल | 79141 | 71541 | 5399 | 1307 |