उत्तराखंड: युवाओं के पास सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, आज ही करे रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड के सभी युवा जो सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं। उन युवाओं के पास अपना सपना साकार करने का सुनहरा मौका आया है। सेना की और से उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और देहरादून के युवाओं के लिए 20 दिसम्बर को विसी जीबीएस कैंप कोटद्वार में सेना भर्ती की रैली का आयोजन करने जा रही है।
इसे भी पढ़े: उत्तराखंड सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, राज्य में प्रवेश के लिए फिर से करवाना होगा रजिस्ट्रेशन
सेना की यह भर्ती 02 जनवरी 2021 तक चलेगी। सेना भर्ती की रैली में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को 04 दिसम्बर से पहले सेना भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करना होगा। उसके बाद उम्मीदवारों को 5 या 6 दिसम्बर को रजिस्टर्ड ईमेल भेजा जाएगा। पंजीकरण की यह प्रक्रिया 05 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक चलेगी। बिना पंजीकरण के उम्मीदवारों को रैली में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
पद के अनुसार योग्यता का विवरण
पद का नाम | आयु सीमा | शैक्षिक योग्यता | न्यूनतम लंबाई/ वजन |
सिपाही जनरल ड्यूटी | 17½ – 21 (जिनका जन्म 1अक्टूबर 1999 से 1 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो) | 10वी की परीक्षा 45 फीसदी मार्क्स के साथ पास की होनी चाहिएं।
हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होने अनिवार्य है। |
163 सेमी / 48 KG |
सिपाही टेक्निकल | 17½ – 23 (जिनका जन्म 1अक्टूबर 1997 से 1 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो) | 12वी की परीक्षा 50 फीसदी मार्क्स के साथ पास की होनी चाहिएं।
12वी में विज्ञान वर्ग अनिवार्य |
NA |
सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट | 17½ – 23 (जिनका जन्म 1अक्टूबर 1997 से 1 अप्रैल 2003 के बीच हुआ | 12वी की परीक्षा 50 फीसदी मार्क्स के साथ पास की होनी चाहिएं।
12वी में विज्ञान वर्ग अनिवार्य |
NA |
सिपाही टेक्निकल (एविएशन , एम्यूनिशन एग्जामिनर) | 17½ – 23 (जिनका जन्म 1अक्टूबर 1997 से 1 अप्रैल 2003 के बीच हुआ | 12वी की परीक्षा 50 फीसदी मार्क्स के साथ पास की होनी चाहिएं। 12वी में विज्ञान वर्ग अनिवार्य |
NA |
सिपाही ट्रेड्समैन (ड्रेसर, शेफ, स्टीवार्ड, सपोर्ट स्टाफ, वाशरमैन, पेंटर एंड डेकोरेटर एंड टेलर): | 17½ – 23 (जिनका जन्म 1अक्टूबर 1997 से 1 अप्रैल 2003 के बीच हुआ | 10वी की परीक्षा पास की होनी चाहिएं।
हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होने अनिवार्य है। |
NA |
सिपाही ट्रेड्समैन (मेस कीपर, हाउस कीपर ) | 17½ – 23 (जिनका जन्म 1अक्टूबर 1997 से 1 अप्रैल 2003 के बीच हुआ | 8वी की परीक्षा पास की होनी चाहिएं। हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होने अनिवार्य है। |
NA |