उत्तराखण्ड में नहीं थम रहा संक्रमण, 24 घंटे में मिले 1637 मरीज, राजधानी के सबसे बुरे हाल

- रविवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 1637 नए मरीज मिले।
- राजधानी के बुरे हाल, 24 घंटे में मिले 623 संक्रमित
- एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हजार पार
अनलॉक 4 लागू होने के बाद कोरोना संक्रमण में अचानक आई तेजी से हर दिन एक नया रिकॉर्ड स्थापित हो रहा है। हालांकि समय के साथ कोरोना अधिक ख़तरनाक होता जा रहा है, लेकिन खतरा बढ़ने के साथ साथ लोगों में संक्रमण के प्रति जागरूकता भी कम हो रही है। इसके अलावा सरकार द्वारा भी रोकथाम के लिए कुछ ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जिससे सरकार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
इसे भी पढ़े: गृहमंत्री अमित शाह फिर से हुए ऐम्स में भर्ती, जानिए क्या है वजह
राजधानी के सबसे बुरे हाल
वहीं रविवार, 13 सितंबर को प्रदेश में कोरोना के रिकॉर्ड 1637 मामले सामने आए। इसमें सबसे बुरे हाल राजधानी देहरादून के रहे। पिछले 1 हफ्ते से अधिक समय हो चुका है, लेकिन देहरादून में प्रतिदिन 200 से अधिक लोग संक्रमित हो रहे हैं। वहीं अब रविवार को अकेले देहरादून में 623 संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या 7585 पहुंच चुकी है। इसके अलावा रविवार को हरिद्वार में 318, ऊधम सिंह नगर में 240, नैनीताल में 211, पौड़ी गढ़वाल में 57, उत्तरकाशी में 47, पिथौरागढ़ में 34, चंपावत में 32, टिहरी गढ़वाल में 27, अल्मोड़ा में 16, बागेश्वर में 13, रुद्रप्रयाग में 12 और चमोली में 7 संक्रमितों की पुष्टि हुई।
रविवार को 1638 मामले सामने आने के बाद कुल मरीजों की संख्या 31,973 हो गई है। इसके अलावा रविवार को रिकॉर्ड 1009 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। इसके साथ ही कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 21,040 हो गई है। वहीं रविवार को 12 संक्रमितों की मौत के बाद कुल मरने वाले संक्रमितों की संख्या 414 हो गई है। जबकि अभी भी प्रदेश में 10,397 एक्टिव मरीज हैं।
इसे भी पढ़े: इन शहरों से उत्तराखण्ड आने वाले लोग रहें सावधान, आने से पहले...
यहां देखें संक्रमितों के जिलेवार आंकड़े
जिले का नाम | कुल मरीजों की संख्या | कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या | कुल एक्टिव केस | कुल मरने वाले मरीजों की संख्या |
अल्मोड़ा | 875 | 558 | 311 | 3 |
बागेश्वर | 382 | 225 | 156 | 1 |
चमोली | 519 | 351 | 165 | 0 |
चम्पावत | 543 | 258 | 283 | 2 |
देहरादून | 7585 | 4173 | 3179 | 200 |
हरिद्वार | 6737 | 4521 | 2126 | 66 |
नैनीताल | 4126 | 2810 | 1230 | 75 |
पौड़ी गढ़वाल | 1126 | 575 | 524 | 10 |
पिथौरागढ़ | 669 | 428 | 237 | 4 |
रुद्रप्रयाग | 488 | 224 | 262 | 1 |
टिहरी गढ़वाल | 1734 | 1312 | 420 | 2 |
ऊधम सिंह नगर | 5887 | 4664 | 1154 | 46 |
उत्तरकाशी | 1302 | 944 | 350 | 4 |
कुल | 31973 | 21040 | 10397 | 414 |