उत्तराखण्ड में लगातार दूसरे दिन मिले एक हजार से अधिक संक्रमित, मरीजों की संख्या 28 हजार पार

- उत्तराखण्ड में अनलॉक 4 में बेकाबू हुआ कोरोना
- लगातार दूसरे दिन मिले एक हजार से अधिक संक्रमित
- एक्टिव मरीजों की संख्या 9 हजार के करीब
Uttarakhand Corona Update: उत्तराखण्ड में अनलॉक 4 के लागू होने के बाद कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। एक ओर जहां सरकार द्वारा लॉकडाउन की पाबंदियों को हटाकर लोगों को राहत दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर बढ़ता कोरोना संक्रमण सरकार की तैयारियों की सच्चाई बयां कर रहा है। पिछले दो दिन से प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार और तेज हुई है। दरअसल 9 अगस्त के बाद 10 अगस्त को भी उत्तराखण्ड में एक हजार से अधिक संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28 हजार के पार हो गई है।
गुरुवार, 10 अगस्त को प्रदेश में 1015 नए कोरोना मिले। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 28,226 हो गई है। वहीं गुरुवार को 521 मरीज ठीक होकर अपने घर भी गए। जिसके बाद कुल डिस्चार्ज होने वाले संक्रमितों की संख्या 18,783 हो गई है। जबकि 377 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 8955 हो गई है।
इसे भी पढ़ें: 21 सितंबर से इन शर्तों पर खुलेंगे स्कूल, पढ़िए पूरे नियम
इन जिलों में मिले नए संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को सबसे अधिक 275 मरीज राजधानी देहरादून में सामने आए। यहां पिछले 1 हफ्ते से लगातार 200 से अधिक संक्रमित हो रहे हैं। इसके अलावा ऊधम सिंह नगर में 248, हरिद्वार में 157, नैनीताल में 118, पौड़ी गढ़वाल में 58, पिथौरागढ़ में 48, रुद्रप्रयाग में 30, अल्मोड़ा और चमोली में 24-24, टिहरी गढ़वाल में 21, बागेश्वर में 18 और उत्तरकाशी में एक संक्रमित की पुष्टि हुई। गुरुवार को चंपावत एकमात्र ऐसा जिला रहा, जहां एक भी संक्रमित नहीं मिला।
इसे भी पढ़ें: दूसरे राज्यों से उत्तराखण्ड आने वालों के लिए क्वारेंटाइन से बचने का ये है सबसे आसान तरीका
राज्य में संक्रमितों के जिलेवार आंकड़े
जिले का नाम | कुल मरीजों कि संख्या | कुल ठीक होने वालों को संख्या | कुल एक्टिव केस | कुल मरने वालो कि संख्या |
अल्मोड़ा | 837 | 526 | 306 | 2 |
बागेश्वर | 349 | 225 | 123 | 1 |
चमोली | 490 | 340 | 147 | 0 |
चम्पावत | 491 | 240 | 249 | 2 |
देहरादून | 6391 | 3736 | 2438 | 184 |
हरिद्वार | 5989 | 4386 | 1524 | 59 |
नैनीताल | 3695 | 2395 | 1222 | 71 |
पौड़ी गढ़वाल | 995 | 472 | 499 | 10 |
पिथौरागढ़ | 528 | 308 | 218 | 2 |
रुद्रप्रयाग | 446 | 213 | 231 | 1 |
टिहरी गढ़वाल | 1632 | 1249 | 381 | 2 |
उध्मसिंह नगर | 5196 | 3840 | 1290 | 40 |
उत्तरकाशी | 1187 | 853 | 327 | 3 |
टोटल | 28226 | 18783 | 8955 | 377 |