इन्तजार खत्म : उत्तराखंड से दूसरे राज्यों के लिए आज से शुरू होगी बस सेवा, करना होगा इन नियमो का पालन

उत्तराखंड के यात्रियों के लिए खुशखबरी। उत्तराखंड में कोरोना वायरस की वजह से मार्च से बंद पड़ी उत्तराखंड परिवहन बस सेवा आज फिर शुरू हो जाएगी। अब अन्य राज्यो के पर्यटक आसानी से उत्तराखंड घूमने आ सकते है। सरकार पहले से ही और अन्य रुकावटों को पहले ही खत्म कर चुकी है, जिससे उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। उत्तराखंड में बसों के संचालन के दौरान किन किन बातों का ध्यान रखना होगा उसके लिए सरकार ने SOP जारी कर दी है।
इसे भी पढ़े: एन्क्रिप्शन के बावजूद सरकार निकाल लेती है आपका डिलीट किया गया डाटा और प्राइवेट व्हाट्सएप चैट ? जानिए कैसे करें बचाव
प्रदेश सरकार ने अंतर्राज्यीय परिवहन सेवा संचालन हेतु अनुमति दे दी है। अन्तर्राज्यीय मार्गों पर अन्य राज्यों के निगम से समन्वय स्थापित करते हुए वाहनों का संचालन किया जाएगा। संचालन के संबंध में जारी एसओपी के बिन्दु निम्नवत हैं- pic.twitter.com/JMuPhZzrQp
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) September 29, 2020
आज से शुरू होगी परिवहन बस सेवा
उत्तराखंड में आज से शुरू हो रही है, परिवहन बस सेवा। पहले चरण में 100,100 बसों का संचालन किया जाएगा । सभी वाहनों में क्षमता के अनुसार ही यात्री को बिठाने की अनुमति होगी। किसी भी यात्री को खड़े होकर सफ़र करने की अनुमति नहीं मिलेगी। राज्य सरकार ने सभी प्रकार के वाहनों में सवारी की संख्या और किराए में भी यात्री को कुछ रियायत दी है। राज्य परिवहन विभाग किसी भी परस्थिति में निर्धारित दर से अधिक किराए की वसूली नहीं कर सकता है। सभी वाहन चालकों को बसों के संचालन के दौरान जारी किए गए नियमो का पालन करना होगा।
इसे भी पढ़े: उत्तराखण्ड: पर्यटकों के लिए आसान हुई राह, फिर से बदली गाइडलाइन
बसों के संचालन के दौरान इन नियमो का करना होगा पालन
- यात्रा शुरू करने और खत्म करने पर वाहन को सैनीटाइज़ करना होगा
- वाहन चालकों को प्रवेश द्वार से लेकर सीटों, हैंडल ,गियर आदि को सैनीटाइज़ करना होगा।
- वाहन में जो भी यात्री सफ़र करेंगे उनको मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
- सामाजिक दूरी का सभी को पालन करना होगा।
- वाहन चालक और सफ़र करने वाले सभी यात्रियों को फोन में आरोग्य सेतु ऐप्स डाउनलोड करना होगा।
- यात्रा के शुरू में बस डिपो में थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था भी होनी चाहिए।
- यात्रा से पहले यात्री को देहरादून स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
इसे भी पढ़े: उत्तराखण्ड आ रहे हो तो आसानी से होगा स्मार्ट सिटी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन, बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप