IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल को करारा झटका, ऋषभ पंत इतने मैचों के लिए टीम से हुए बाहर

आईपीएल 2020 में रविवार को दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियन्स के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैपिटल को 5 विकेट से हरा दिया। इसी जीत के साथ मुंबई इंडियन्स एक बार फिर पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई।
वहीं दिल्ली कैपिटल को हार के साथ ही एक बड़ा झटका लगा, दिल्ली के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के चलते टीम से बाहर हो गए।
इसे भी पढ़े: मिड सीज़न ट्रांसफर के तहत यह बड़े खिलाड़ी बदल सकते है अपनी टीम , यहां देखे पूरी लिस्ट
ऋषभ पंत हुए टीम से बाहर
दिल्ली के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को राजस्थान के खिलाफ हुए मैच चोट लग गई थी। जिसकी वजह से पंत एक हफ़्ते के लिए टीम से बाहर हो गए। दिल्ली के कप्तान अय्यर ने कहा कहा है ” मैंने डॉक्टर से बात की है डॉक्टर ने पंत को एक हफ्ते के लिए आराम करने को कहा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि पंत आराम के बाद जोरदार वापसी करेंगे”।
पंत ने इस आईपीएल में अभी तक 6 में 35 के औसत से 176 रन है। पंत इस आईपीएल में अभी तक एक भी फिफ्टी नहीं बना पाए है। दिल्ली के फैंस को उम्मीद है कि पंत जल्द ठीक होकर मैदान में वापसी करेंगे।
इसे भी पढ़े: आईपीएल 2020 : यहां जानें पूरा शेड्यूल और पॉइंट्स टेबल का हाल
पॉइंट्स टेबल पर मुंबई इंडियन्स टॉप पर
Team | Mat played | Won | Lost | Tie | NR | Points | NRR |
मुंबई | 7 | 5 | 2 | 0 | 0 | 10 | +1.327 |
दिल्ली | 7 | 5 | 2 | 0 | 0 | 10 | +1.038 |
कोलकाता | 6 | 4 | 2 | 0 | 0 | 8 | +0.017 |
बैंगलोर | 6 | 4 | 2 | 0 | 0 | 8 | -0.820 |
हैदराबाद | 7 | 3 | 4 | 0 | 0 | 6 | +0.153 |
राजस्थान | 7 | 3 | 4 | 0 | 0 | 6 | -0.872 |
चेन्नई | 7 | 2 | 5 | 0 | 0 | 4 | -0.588 |
पंजाब | 7 | 1 | 6 | 0 | 0 | 2 | -0.381 |