उत्तराखण्ड: 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 2078 संक्रमित, राजधानी के बुरे हाल, कुल मरीज 40 हजार पार

उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार की तैयारियां धरी की धरी रह गई हैं। हर दिन संक्रमितों की बढ़ती संख्या सभी के लिए खतरा पैदा कर रही है। सरकार द्वारा अनलॉक 4 में लोगों को दी गई छूट अब भारी पड़ रही है। हर नए दिनों के साथ अब संक्रमण के रिकॉर्ड बन रहे हैं।
शनिवार, 19 सितंबर को प्रदेश संक्रमण के पुराने रिकॉर्ड टूटते हुए 2078 संक्रमित मरीज मिले। जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 40 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं शनिवार को 878 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर भी पहुंचे। अभी तक प्रदेश में कुल 26973 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि कुल 478 लोग संक्रमण ने कारण अपनी जान भी गंवा चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखण्ड आने वालों को सरकार ने दी बड़ी राहत, अब सभी को नहीं कराना होगा टेस्ट
राजधानी में बेकाबू हुआ कोरोना
शनिवार को भी प्रदेश में सबसे अधिक 668 मरीज राजधानी देहरादून में मिले। 24 घंटे के भीतर जिले मिलने वाले संक्रमितों की ये सबसे बड़ी संख्या है। इसके अलावा ऊधम सिंह नगर में 397, हरिद्वार में 289, नैनीताल में 231 और टिहरी गढ़वाल में 146 संक्रमित सामने आए। वहीं पौड़ी गढ़वाल में 99, उत्तरकाशी में 67, चमोली में 54, अल्मोड़ा में 43, पिथौरागढ़ में 39, चंपावत में 19 और बागेश्वर व रुद्रप्रयाग में 13-13 मरीजों की पुष्टि हुई।
स्मार्ट सिटी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना यहां सीखें
टिहरी और पौड़ी में कोरोना का नया रिकॉर्ड
प्रदेश में बढ़ता संक्रमण मैदानी जिलों से अब पहाड़ों तक पहुंच गया है। पिछले दिनों केवल 4 जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में अधिक संक्रमित मिल रहे थे। लेकिन शनिवार को टिहरी और पौड़ी गढ़वाल में भी संक्रमितों की संख्या ने नए रिकॉर्ड बना दिए। जहां पहली बार टिहरी गढ़वाल में 100 से अधिक संक्रमित मिले वहीं पौड़ी में भी पहली 99 लोग पॉजिटिव हुए। पहाड़ी जिलों में बढ़ता संक्रमण अब खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली और अल्मोड़ा में संक्रमितों की बढ़ती संख्या भी चिंताजनक है।
इसे भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण से बचना है तो ऐसे बनाएं अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत
संक्रमितों के जिलेवार आंकड़े
जिले का नाम | कुल मरीजों कि संख्या | कुल ठीक होने वालों को संख्या | कुल एक्टिव केस | कुल मरने वालो कि संख्या |
अल्मोड़ा | 1078 | 810 | 261 | 4 |
बागेश्वर | 524 | 337 | 185 | 2 |
चमोली | 735 | 442 | 289 | 1 |
चम्पावत | 621 | 404 | 215 | 2 |
देहरादून | 10277 | 5733 | 4274 | 235 |
हरिद्वार | 8087 | 3474 | 1457 | 89 |
नैनीताल | 5033 | 2810 | 1230 | 75 |
पौड़ी गढ़वाल | 1421 | 744 | 644 | 11 |
पिथौरागढ़ | 870 | 523 | 343 | 4 |
रुद्रप्रयाग | 561 | 417 | 142 | 1 |
टिहरी गढ़वाल | 1976 | 1580 | 392 | 2 |
उध्मसिंह नगर | 7340 | 5754 | 1482 | 51 |
उत्तरकाशी | 1562 | 1191 | 356 | 4 |
टोटल | 40085 | 26973 | 12465 | 478 |