मुंबई इंडियन्स को लगा बड़ा झटका कप्तान रोहित शर्मा हुए आईपीएल से बाहर

आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियन्स की टीम अच्छा प्रदर्शन करते हुए पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर बनी हुई है। मुंबई इंडियन्स ने 11 मैचों में से 7 मैच जीते है, जबकि 4 मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है। 7 मैच जीतकर मुंबई इंडियन्स के 14 पॉइट्स हो गए। जिसके चलते मुंबई इंडियन्स की प्लेऑफ में पहुंचने की राह बेहद ही आसान लग रही है । मुंबई इंडियन्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 3 मैच में सिर्फ एक मैच जीतना होगा। इसी बीच मुंबई इंडियन्स टीम के एक बुरी खबर भी सामने आ रही है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा चोट के चलते आईपीएल के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए। रोहित शर्मा के बाहर होने से मुंबई इंडियन्स के आईपीएल जीतने के सपने का बड़ा झटका लगा है।
इसे भी पढ़े: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, रोहित शर्मा की हुई टीम से छुट्टी, यह खिलाड़ी होगा उपकप्तान
IND vs AUS सीरीज से भी बाहर हुए रोहित शर्मा
सोमवार को बीसीसीआई ने आगामी ऑस्ट्रलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम में तीनो फॉर्मेट के टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा का नाम नदारद दिखा है । बीसीसीआई के अनुसार रोहित शर्मा को चोट के चलते टीम में शामिल नहीं किया गया है। उनके बदले केएल राहुल को टीम इंडिया का उपकप्तान चुना गया है। वनडे और टी ट्वेन्टी की टीम में ऋषभ पंत को भी टीम में जगह नहीं दी गई है। अंकल बदले टीम में संजू सैमसन को मौका दिया गया है।
इसे भी पढ़े: IPL 2020 BCCI ने जारी किया प्लेऑफ के मैचों का शेड्यूल, जाने कब और किस मैदान में होंगे मैच
पॉइंट्स टेबल पर डाले एक नजर
Team | Mat played | Won | Lost | Tie | NR | Points | NRR |
मुंबई | 11 | 7 | 4 | 0 | 0 | 14 | +1.252 |
दिल्ली | 11 | 7 | 4 | 0 | 0 | 14 | +0.434 |
बैंगलोर | 11 | 7 | 4 | 0 | 0 | 14 | +0.092 |
पंजाब | 12 | 6 | 6 | 0 | 0 | 12 | -0.049 |
कोलकाता | 12 | 6 | 6 | 0 | 0 | 12 | -0.479 |
राजस्थान | 12 | 5 | 7 | 0 | 0 | 10 | -0.505 |
हैदराबाद | 11 | 4 | 7 | 0 | 0 | 8 | +0.029 |
चेन्नई | 12 | 4 | 8 | 0 | 0 | 8 | 0.602 |