लॉकडाउन में मौनी रॉय को याद आया समंदर, शेयर की बिकिनी में तस्वीरें

देशभर में कोरोना के चलते 24 मार्च से लॉकडाउन है। सभी लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं। ऐसे में लोग अपने बीते समय को याद करके अपनी ट्रिप की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय भी इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके पुरानी ट्रिप को याद कर रही हैं।
उनके फैंस इन तस्वीरों को बहुत पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय अपने बिकिनी अवतार में हैं।
मौनी रॉय के इस बिकिनी अवतार को 6.5 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।
इन तस्वीरों में मौनी बीच पर नज़र आ रही हैं। अपनी इन तस्वीरों के साथ मौनी रॉय इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रही हैं।
मौनी रॉय अपनी अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र में नज़र आएंगी। इस फिल्म में मौनी के अलावा रणवीर कपूर, अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट भी हैं।