देश में कोरोना से बिगड़ रहे हालात, इस राज्य ने 30 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। हालांकि संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन 4 जारी है। लेकिन इसके बावजूद देश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 38 हजार से ज्यादा हो चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में इस संख्या में अब तक का सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला। पिछले 24 घंटे देश में सर्वाधिक 6977 मामले सामने आए। सर्वाधिक संक्रमितों के मामले में हर नए दिन पिछले दिनों से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। इसके चलते फिलहाल देश में 31 मई तक लॉकडाउन जारी है। लेकिन अब एक राज्य में इसे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
दरअसल देश में कोरोना वायरस के कारण बिगड़ते हालात को देखते हुए हिमाचल प्रदेश की सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला ले लिया है। जिसके बाद हिमांचल प्रदेश में लॉकडाउन बढ़कर 30 जून तक हो गया है। लेकिन हिमांचल सरकार ने सिर्फ उन जिलों में लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है, जिनमें कोरोना का कहर ज्यादा है। फिलहाल राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 203 है। जिनमें से 63 मरीज सफल इलाज के बाद घर जा चुके हैं। वहीं 3 मरीजों की कोरोना के चलते जान जा चुकी है। फिलहाल हिमांचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 137 मरीज एक्टिव हैं।
यह भी पढ़ें :उत्तराखण्ड में जारी है कोरोना का प्रकोप, राज्य में संक्रमितों की संख्या 349 पहुंची, जानिए हर जिले के ताजा आंकड़े
रिकवरी रेट के मामले में भारत बेहतर
देश की बात करें तो 25 मई की शाम तक देश में संक्रमितों की संख्या 1,38,845 पहुंच गई है। जिनमें से 4021 की कोरोना से जान चली गई है। लेकिन अच्छी खबर ये है कि कुल संक्रमितों में से 57,721 मरीज कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। जिसके चलते भारत में रिकवरी रेट सुधर कर 41.57 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
राज्य के अनुसार अपडेट (25 May 2020, 08:00 IST):
STATE NAME | TOTAL CONFIRMED | CURED/ DISCHARGED/ MIGRATED | DEATH |
Andaman and Nicobar Islands | 33 | 33 | 0 |
Andhra Pradesh | 2823 | 1856 | 56 |
Arunachal Pradesh | 1 | 1 | 0 |
Assam | 378 | 55 | 4 |
Bihar | 2587 | 702 | 13 |
Chandigarh | 239 | 186 | 3 |
Chhattisgarh | 252 | 67 | 0 |
Dadar Nagar Haveli | 2 | 0 | 0 |
Delhi | 13418 | 654 | 261 |
Goa | 66 | 19 | 0 |
Gujarat | 14056 | 6412 | 858 |
Haryana | 1184 | 765 | 16 |
Himachal Pradesh | 203 | 63 | 3 |
Jammu and Kashmir | 1621 | 809 | 21 |
Jharkhand | 370 | 148 | 4 |
Karnataka | 2089 | 654 | 42 |
Kerala | 847 | 521 | 4 |
Ladakh | 52 | 43 | 0 |
Madhya Pradesh | 0 | 0 | 0 |
Maharashtra | 50231 | 14600 | 1635 |
Manipur | 32 | 4 | 0 |
Meghalaya | 14 | 12 | 1 |
Mizoram | 1 | 1 | 0 |
Madhya Pradesh | 6665 | 3408 | 290 |
Nagaland | 0 | 0 | 0 |
Odisha | 1336 | 550 | 7 |
Puducherry | 41 | 12 | 0 |
Punjab | 2060 | 1898 | 40 |
Rajasthan | 7028 | 3848 | 163 |
Sikkim | 1 | 0 | 0 |
Tamil Nadu | 16277 | 8324 | 111 |
Telengana | 1854 | 1090 | 53 |
Tripura | 191 | 165 | 0 |
Uttarakhand | 317 | 58 | 3 |
Uttar Pradesh | 6268 | 3538 | 161 |
West Bengal | 3667 | 1339 | 272 |