Corona Update: देश में संक्रमितों की संख्या 17.50 लाख पार, इन 5 राज्यों में हैं 68 फीसदी एक्टिव मरीज

देश भर में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पिछले 24 घंटो के आंकड़े जारी किए, जिसमें देश भर में कोरोना वायरस के 54,735 नए केस दर्ज किए गए। जिसके साथ ही अब देश में कुल कोरोना वायरस का आंकड़ा 17.50 लाख के करीब पहुंच गया है। वहीं पहली बार देश में 24 घंटे के भीतर 50 से अधिक संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।
इसे भी पढ़े: कोरोना संक्रमित यूपी कैबिनेट मंत्री का निधन, दो हफ्ते पहले पाई गई थीं पॉजिटिव
महत्वपूर्ण बिंदु
- पिछले 24 घंटे में मिले 54,735 कोरोना मरीज
- देश में कुल 17,50,723 कोरोना संक्रमित
- 24 घंटे में 51,255 मरीज हुए डिस्चार्ज
- अभी तक कुल 11,45,629 हो चुके स्वस्थ
- देश में रिकवरी दर 65.43 प्रतिशत
- कुल एक्टिव केस 5,67,730
- पिछ्ले 24 घंटो में मरने वालो की संख्या 853
- कोरोना संक्रमित से हो चुकी कुल 37,364 मौतें
- 1 अगस्त को किए गए 4,63,172 टेस्ट
- देश में कुल 1,98,21,831 लोगों के किए जा चुके हैं टेस्ट
- कुल टेस्ट के 12 फीसदी मिली रिपोर्ट पॉजिटिव
इसे भी पढ़े: उत्तराखण्ड : संक्रमितों का आंकड़ा 7400 पार, रिकवरी दर में भी गिरावट, सिर्फ 4 जिलों में राज्य के 75 प्रतिशत मरीज
5 राज्यों में 68 फीसदी एक्टिव मरीज
भारत में संक्रमितों की संख्या साढ़े 17 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 5,67,730 है। लेकिन इनमें से अधिकतर एक्टिव मरीज देश के सिर्फ 5 राज्यों में हैं। ये राज्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं। इन पांचों राज्यों में मिलाकर कुल एक्टिव मरीज 3,87,710 हैं। जो कि देश के कुल एक्टिव मरीजों का 68.29 प्रतिशत है।
विश्व स्तर पर कोरोना के आंकड़े
पूरी दुनिया में कोरोना महामरी का खतरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। पूरी दुनिया में इस वायरस से संक्रमित होने वालो की संख्या 1.72 करोड़ से भी अधिक हो चुकी हैं। इस वायरस ने दुनिया भर में अभी तक तक 6.70 लाख लोगों से भी अधिक लोगो की जान ले ली है। कोरोना वायरस के मामले में अमेरिका पहले नम्बर पर है। यहां अभी तक 45 लाख से भी अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है। वही ब्राज़ील दूसरे और भारत तीसरे नंबर पर है।