Vikas Dubey Encounter : कानपुर का बदमाश विकास दुबे ढेर, हथियार छीनकर कर रहा था भागने की कोशिश

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला बदमाश विकास दुबे गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर में उज्जैन पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। उज्जैन पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे यूपी एसटीएफ की टीम को सौंप दिया था। गुरुवार रात को एसटीएफ की टीम विकास दुबे को कानपुर ला रही थी। लेकिन अब इसी बीच एक खबर आ रही है।
इसे भी पढ़ें: कैसे पकड़ा गया शातिर बदमाश विकास दुबे? पढ़ें पूरी खबर
बताया जा रहा है कि विकास दुबे को ले जा रही पुलिस की गाड़ी का कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर एक्सिडेंट हुआ। जिसके बाद विकास दुबे ने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। खबर है कि इस दौरान पुलिस द्वारा एनकाउंटर में विकास दुबे मारा गया है।
जानकारी के अनुसार विकास दुबे हथियार छीनकर भाग निकला, लेकिन घटना स्थल से 8 किलोमीटर दूर पुलिस और विकास दुबे के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस कर्मी विकास दुबे को फौरन लाला लाजपतराय अस्पताल लेकर गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। एसएसपी दिनेश कुमार ने इस खबर की पुष्टि की है। एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ से पहले विकास दुबे को सरेंडर का मौका भी दिया गया था, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में विकास दुबे की मौत हो गई।
Kanpur: One of the vehicles of the convoy of Uttar Pradesh Special Task Force (STF) that was bringing back #VikasDubey from Madhya Pradesh to Kanpur overturns. Police at the spot. More details awaited. pic.twitter.com/ui58XBbd82
— ANI UP (@ANINewsUP) July 10, 2020
लेकिन वहीं मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को बताया कि गाड़ी का एक्सिडेंट नहीं हुआ था। हमने गोली की आवाज सुनी। इसके बाद पुलिस ने हमें वहां से भागने की कोशिश की। फिर हम वहां से हट गए।
इसे भी पढ़े: कोरोना संक्रमण के चलते इस राज्य का बड़ा ऐलान
ऐसे हुआ था एनकाउंटर
जानकारी के मुताबिक एसटीएफ की तीन गाडियां विकास दुबे को कानपुर ला रही थी। सबसे आगे चल रही एसटीएफ की कार गुना के टोल प्लाजा के स्टॉपर पर तेजी से टकरा गई। पीछे आ रही पुलिस की दो अन्य गाड़ियों ने तेजी से ब्रेक मारा, जिसके कारण वह असंतुलित होकर पलट गई। विकास दुबे बीच में आ रही गाड़ी में था। दुर्घटना होने के बाद उसने एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनी और वहां से भागने लगा। इसी दौरान पुलिस ने उसका पीछा किया, और उसे सरेंडर करने की कहा। लेकिन विकास दुबे ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी फायरिंग में पुलिस ने विकास दुबे को मार गिराया।