CSK: कोच के मुंह पर केक लगाना रैना को पड़ा महंगा, फ्लेमिंग ने ऐसे लिया बदला, देखे वीडियो

आईपीएल 2021 बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। इसके सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू करदी है। लीग की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स पिछले साल के प्रदर्शन को भुलाकर इस साल अच्छा प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम करना चाहेगी। चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल के साथ खेलेगी। इस मैच से पहले CSK के खिलाड़ियों ने अपने कोच का 48 बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इसे भी पढ़े: IPL पर मंडराने लगा कोरोना का साया, KKR का यह स्टार खिलाडी हुआ कोरोना पॉजिटिव
CSK ने बनाया कोच फ्लेमिंग का बर्थडे
सोशल मीडिया पर स्टीफन फ्लेमिंग के जन्मदिन का एक वीडियो फैंस के बीच खूब देखा जा रहा है।वीडियो की शुरुआत में थाला धोनी मोबाइल पर कुछ देखते हुए नजर आते हैं। वहीं जडेजा और सुरेश रैना किसी बात पर जोर-जोर से ठहाके लगाते हुए हंसते दिखते हैं। फिर एंट्री लेते हैं बर्थडे बॉय फ्लेमिंग जो केक काटते हैं। इस दौरान कई खिलाड़ी फ्लेमिंग के चेहरे पर केक लगाते हुए दिखते हैं।वहीं फ्लेमिंग भी काफी मस्ती के मूड में होते हैं और वह केक को पोछने का नायाब तरीका निकालते हैं। स्टीफन फ्लेमिंग सुरेश रैना को गले लगा लेते हैं और कुछ देर तक उन्हें अपनी छाती से चिपकाए रहते हैं। सुरेश रैना को गले लगाते वक्त फ्लेमिंग अपने चेहरे पर लगा सारा केक पोछ लेते हैं।
Bonds beyond boundaries!
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 2, 2021
Siripu Enipu and a lot of #Yellove to you Coach @SPFleming7 . #WhistlePodu #SavourTheMoment pic.twitter.com/lUaYp0M2kH
इसे भी पढ़े: IPL 2021: रैना या जडेजा कोन होगा CSK का उपकप्तान,CEO ने बताया
CSK के मैचों का पूरा शेड्यूल देखे एक नजर में
तारीख | विपक्षी टीम | वेन्यू | समय |
10 अप्रैल | दिल्ली कैपिटल्स | मुंबई | 7:30 |
16 अप्रैल | पंजाब किंग्स | मुंबई | 7:30 |
19 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स | मुंबई | 7:30 |
21 अप्रैल | कोलकाता नाइट राइडर्स | मुंबई | 7:30 |
25 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | मुंबई | 3:30 |
28 अप्रैल | सनराइजर्स हैदराबाद | दिल्ली | 7:30 |
1 मई | मुंबई इंडियंस | दिल्ली | 7:30 |
5 मई | राजस्थान रॉयल्स | दिल्ली | 7:30 |
7 मई | सनराइजर्स हैदराबाद | दिल्ली | 7:30 |
9 मई | पंजाब किंग्स | बैंगलोर | 3:30 |
12 मई | कोलकाता नाइट राइडर्स | बैंगलोर | 3:30 |
16 मई | मुंबई इंडियंस | बैंगलोर | 7:30 |
21 मई | दिल्ली कैपिटल्स | कोलकाता | 7:30 |
23 मई | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | कोलकाता | 7:30 |