प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद इन दोनों टीमों का खेल बिगाड़ने उतरेगी चेन्नई की टीम

आईपीएल 2020 में शुरू से ही चेन्नई की मुश्किल बढ़ गई थी। उनके स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने टीम से वापस ले लिया था। सुरेश के जाने से सीएसके के मिडिल ऑर्डर बहुत ही कमजोर हो गया है। जिसका नतीजा है हुआ कि चेन्नई की 12 मैच में से सिर्फ 4 मैच ही जीत पाई है। जिस वजह से चेन्नई का प्ले ऑफ में पहुंचने का सपना भी पूरा नहीं हो सका। भले ही चेन्नई प्लेऑफ से बाहर हो गई हो , लेकिन चेन्नई अब इन दोनों टीमों का खेल बिगाड़ने के इरादे से मैदान में उतरेगी। आईपीएल 2020 में अभी चेन्नई के 2 मैच बचे है।
इसे भी पढ़े: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, रोहित शर्मा की हुई टीम से छुट्टी, यह खिलाड़ी होगा उपकप्तान
इन दोनों टीमों का खेल बिगाड़ सकती है चेन्नई सुपर किंग्स
प्ले ऑफ की रेस से बाहर होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अब अपनी इज्जत बचाने और दूसरी टीम का खेल बिगाड़ने के लिए उतरेगी। टूर्नामेंट में उसके बस दो मैच ही बचे हैं। इसमें से एक कोलकाता नाइटराइडर्स और दूसरा किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ है। यह दोनों ही टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है और उसके लिए हर मैच करो या मरो का है। अगर चेन्नई ने इन दोनों टीमों को हरा दिया तो इनका समीकरण जरूर बिगड़ सकता है। कोलकाता टीम के 12 मैच में अभी 12 पॉइंट्स है । वहीं पंजाब की टीम के भी 12 मैच में 12 पॉइंट्स है।
इसे भी पढ़े: IPL 2020 BCCI ने जारी किया प्लेऑफ के मैचों का शेड्यूल, जाने कब और किस मैदान में होंगे मैच
प्वाइंट्स टेबल पर मुंबई इंडियन्स टॉप पर
Team | Mat played | Won | Lost | Tie | NR | Points | NRR |
मुंबई | 11 | 7 | 4 | 0 | 0 | 14 | +1.252 |
दिल्ली | 11 | 7 | 4 | 0 | 0 | 14 | +0.434 |
बैंगलोर | 11 | 7 | 4 | 0 | 0 | 14 | +0.092 |
पंजाब | 12 | 6 | 6 | 0 | 0 | 12 | -0.049 |
कोलकाता | 12 | 6 | 6 | 0 | 0 | 12 | -0.479 |
राजस्थान | 12 | 5 | 7 | 0 | 0 | 10 | -0.505 |
हैदराबाद | 11 | 4 | 7 | 0 | 0 | 8 | +0.029 |
चेन्नई | 12 | 4 | 8 | 0 | 0 | 8 | 0.602 |