उत्तराखण्ड में 1303 हुए कोरोना संक्रमित, अब इस जिले में भी 100 पार हुई मरीजों की संख्या

उत्तराखण्ड में शनिवार को भी संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी रहा। आज 89 नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों आंकड़ा 1300 के पार पहुंच गया है। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन दोनों चिंतित हैं। नए संक्रमित मरीज मिलने के कारण राज्य में हॉट स्पॉट की संख्या भी 46 हो गई है। आज मिले 89 नए संक्रमितों के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1303 पहुंच गई है। जिनमें से 423 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो गए हैं। लेकिन चिंता की बात ये है कि राज्य में अभी 6000 से ज्यादा सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
शनिवार को राज्य में मिले 89 नए संक्रमितों में से हरिद्वार में 21, पिथौरागढ़ में 16, देहरादून में 12, टिहरी गढ़वाल में 9, नैनीताल में 7, चमोली व चंपावत में 6-6, अल्मोड़ा व बागेश्वर में 4-4, ऊधम सिंह नगर में 3 और उत्तरकाशी में एक केस सामने आए।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखण्ड में कोरोना से बिगड़ रहे हालात, कंटेनमेंट जोन बढ़कर हुए 46
राज्य में संक्रमितों के जिलेवार आंकड़े
देहरादून | 359 |
नैनीताल | 321 |
टिहरी गढ़वाल | 118 |
हरिद्वार | 108 |
ऊधम सिंह नगर | 88 |
अल्मोड़ा | 73 |
पिथौरागढ़ | 44 |
पौड़ी गढ़वाल | 43 |
चंपावत | 43 |
चमोली | 33 |
बागेश्वर | 27 |
उत्तरकाशी | 23 |
रुद्रप्रयाग | 22 |
100 मरीजों के आंकड़े को छूने वाला चौथा जिला बना हरिद्वार
उत्तराखण्ड में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन राज्य में कुछ जिले हैं, जहां कोरोना का कहर सबसे अधिक है। इन जिलों में सबसे पहले देहरादून है। जहां संक्रमितों की संख्या ने सबसे पहले 100 का आंकड़ा पार किया था। यहां कंटेनमेंट जोन की संख्या भी सबसे अधिक है। इसके बाद नैनीताल का नंबर आता है। यहां बीते दिनों तेजी संक्रमितों की संख्या बढ़ी। फिलहाल यहां 321 संक्रमित हैं। तीसरे नंबर पर टिहरी गढ़वाल है। यहां भी कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 पार हो चुकी है। वहीं अब हरिद्वार में भी संक्रमितों की संख्या ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके अलावा हरिद्वार कंटेनमेंट जोन के मामले में दूसरा जिला है। यहां अभी 18 इलाके कंटेनमेंट जोन में आ चुके हैं।